Varanasi : रोहनिया पुलिस द्वारा चार वर्षीय गुमशुदा बालक को उसके परिजनों को किया सकुशल सुपुर्द

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के द्वारा गुमशुदा की तलाश व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा खोये हुए बालक की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा बालक उम्र करीब 04 वर्ष को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि आज दिनांक-20.07.2025 को पीआरबी 0614 के पुलिस कर्मियों को ग्राम खुलासपुर में एक भटकता हुआ खोया 04 वर्ष का बालक मिला जिसको थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी पर लाया गया।
इसकी सूचना पर थाना प्रभारी रोहनिया निरीक्षक राजू सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम लगाकर गुमशुदा बच्चे की फोटो का प्रचार प्रसार व माता पिता का पता लगाने हेतु थाना क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रों में पता कराया गया जिसके फलस्वरूप खोये हुए बच्चे के पिता थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी उपस्थित हुए जिनको गुमशुदा बालक सकुशल सुपुर्द किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य की बालक के परिजन तथा क्षेत्र वासियों द्वारा थाना रोहनिया पुलिस टीम के अथक प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम रोहनिया थाना
प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह उ0नि0 लक्षिराम चौबे हे0का0 अक्षय लाल यादव शामिल रहे ।



