एलपीजी से भरा टैंकर के पलटने से लगी आग से गांव में अफरा तफरी

वाराणसी । मिर्जामुराद थाना अंतर्गत रखौना गांव स्थित ओवर ब्रिज पर पटना से प्रयागराज की तरफ जा रहा एलपीजी से भरा टैंकर एक कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम राहत व बचाव कार्य पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने रखौना गांव के लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। आसपास के ग्रामीणों को घर खाली करने के लिए कहा गया। आग की लपटें काफी दूर तक दिख रही थी। लपटों को देखकर पुलिस प्रशासन भी एक किलोमीटर दूर भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना रहा । दुर्घटनाग्रस्त एलपीजी टैंकर के चालक सुल्तानपुर निवासी राजेश पाल ने बताया कि टैंकर में 17 टन गैस भरी हुई है। जो पटना से प्रयागराज के लिए जा रही थी। इसी दौरान टैंकर अचानक समाने आई एक कार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो सड़क पर पलट गया और टैंकर में आग लग गई। आग की लपटें तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं।



