सैयदराजा पुलिस ने चार गोवंश के साथ दो शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार जनपद मे शराब व गौ तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद के कुशल नेतृत्व मे गौ तस्करों व शराब तस्करी में लिफ्त वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 08.अक्टूबर को उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह मय हमरा हियान द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम बगही कुम्भापुर बीपी पेट्रोल पम्प खजाना तन्टूरी ढाबा के सामने से दो वाहन नम्बर क्रमशः टाटा मैजिक BR 24 GB 7941 व मैजिक UP 64 T 6823 से कुल चार राशि गोवंश गाय की बरामदगी करते हुए मौके से 02 गौ तस्कर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से वाहन संख्या यूपी 64 टी 6823 का वाहन स्वामी फरार हो गया। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल कुमार पुत्र बिरेन्द्र उम्र 25 वर्ष नि0 सकरी थाना कुदरा जिला भभुआ बिहार, अरबिन्द पुत्र सीताराम उम्र 20 वर्ष नि0 मौरा थाना चिनारी जिला रोहतास बिहार के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी व बरामबागी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सैयदराजा उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह हे0का0 नसीरुद्दीन हुँमायु सिंह का0 विष्णु दत्त प्रजापति का. बृजेश चौहान शामिल रहे ।



