उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : मिशन शक्ति के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा की दि गई जानकारी

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली, निष्पक्ष काशी । उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शुक्रवार 10 अक्टूबर को यातायात पुलिस द्वारा खण्डवारी इंटर कॉलेज चहनिया जनपद चन्दौली के बच्चो को सकलडीहा तिराहा पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को न केवल महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना था, बल्कि उन्हें सुरक्षित यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक करना था ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। जो प्रमुख बिंदुओं में शामिल थे: सुरक्षित यातायात की शपथ:सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ज़ोर दिया गया। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने अभिभावकों को भी इसका पालन करने के लिए कहें की तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने और यातायात संकेतों (Traffic Signals) का सम्मान करने के बारे में बताया गया। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई और लाइसेंस बनवाने की सही प्रक्रिया समझाई गई। ‘मिशन शक्ति’ की भावना के अनुरूप, कार्यक्रम में छात्राओं को सशक्तिकरण और सुरक्षा के बारे में भी जागरूक किया गया व संकट के समय तत्काल सहायता के लिए 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें साइबर बुलिंग और अन्य साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के तरीके बताए गए। छात्राओं को निडर रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button