Chandauli : 25000/ रूपये का इनामिया अन्तर्राज्यीय वांछित गोतस्कर चढ़ा चकिया पुलिस के हत्थे

Shekhar pandey
चन्दौली, निष्पक्ष काशी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (आप०) दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह के नेतृत्व में रविवार 12.अक्टूबर को थाना चकिया पुलिस टीम ने 25000/- रूपये के इनामिया वांछित अभियुक्त इकबाल भाई पुत्र करीम भाई बडवरिया नि0 भरतपारा पंचसार रोड मोरबी थाना मोरबी सिटी ए डिवीजन जिला मोरबी गुजरात उम्र करीब 34 वर्ष सम्बन्धित धारा 3/5A/5B/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0 अधि0 को समय 12.40 बजे रेलवे स्टेशन मुगलसराय के बाहर आटो स्टैंड के पास पीपल के पेड के चबूतरे के पास से गिरफ्तार किया । पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का
आपराधिक इतिहास भिन्न है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह उ0नि0 इन्द्रासन यादव शामिल रहे ।



