उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : दालमंडी कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से की मुलाकात, सरकार पर पक्षपात और दमन का आरोप

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी लहुराबीर स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवास पर मुलाक़ात कर शासन-प्रशासन द्वारा दालमंडी बाजार पर चलाए जा रहे जबरन, पक्षपातपूर्ण और दमनकारी कार्यवाही के खिलाफ अपनी गंभीर चिंता और पीड़ा व्यक्त की। व्यापारियों की पीड़ा को साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मोदी-योगी सरकार का यह कदम सिर्फ दुकानों को हटाने का मामला नहीं है बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य पर हमला है। व्यापारी समाज का समर्थन कांग्रेस पार्टी करती है। दालमंडी सिर्फ बाजार नहीं, काशी की पहचान और आर्थिक धड़कन है।

यह सरकार काशी को कॉरपोरेट के हाथों बेचने पर तुली है। बनारस के व्यापारियों का अपमान, काशी का अपमान है। यह निकम्मी सरकार रोजगार देने की बात करती है, लेकिन सच यह है कि यह रोज़गार छीन रहा है। छोटे व्यापारियों को कुचलकर उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का यह खेल चल रहा है। कांग्रेस व्यापारी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सरकार का असंवेदनशील रवैया की जितनी निंदा की जाए कम है।उक्त मौके पर महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, अब्दुल हमीद डोडे, खालिद सिद्दीकी, हाजी इस्लाम एवं दालमंडी ब्यापार समिति के पदाधिकारियों समेत सैकड़ो ब्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button