Varanasi : दयानंद सागर यूनिवर्सिटी ने एआई शिक्षा पर केंद्रित प्रेस वार्ता आयोजित की

Shekhar Pandey
वाराणसी। कैंट के इंग्लिशया लाइन रोड स्थित होटल जान्हवी के सभागार में शैक्षणिक संस्थान दयानंद सागर यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी को-मार्केटिंग ऑफिसर अभिषेक आर गणेश, क्लस्टर हेड विवेक सिंह एवं यूपी हेड क्लस्टर मैनेजर डॉ योगेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों को दयानंद सागर यूनिवर्सिटी संस्थान द्वारा छात्रों के लिए किया जा रहे योजनाओं के संदर्भ में और विशेष कर इस समय चल रहे एआई शिक्षा के संदर्भ में विशेष महत्वपूर्ण बाते बतातें हुए उन्होंने कहा कि आज विश्वविद्यालय के अंदर छात्रों के समक्ष प्लेटफॉर्म चयन को लेकर अनेको भ्रांतियां की जो स्थितियां है उसे दूर कर अपने दिशा का चयन करने मे छात्रों को विशेष रोल निभाने की जरूरत है।
इस समय एआई क्रांति लगभग सभी क्षेत्रों में बहुत तेजी से अपने पैर पसार रही है आज की जनरेशन के लिए एआई से तालमेल बैठाकर अपने लिए मार्ग प्रशस्त करें। आज दयानंद सागर यूनिवर्सिटी लगातार अपने विश्वास के चलते शिखर पर है और छात्रों से तालमेल बैठाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए अच्छे प्लेटफार्म करने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संस्थान संबंधी अन्य विशेष जानकारी के लिए यूपी हेड योगेश त्रिपाठी से संपर्क कर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से को-मार्केटिंग ऑफिसर अभिषेक और गणेश क्लस्टर हेड विवेक सिंह अप हेड क्लस्टर मैनेजर डॉक्टर योगेश त्रिपाठी उपस्थित थे।



