उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : वीवीआईपी आगमन व पासिंग आउट परेड की तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा

वाराणसी। मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी ने शनिवार को प्रस्तावित वीवीआईपी आगमन, जिसमें नरेंद्र मोदी का दौरा शामिल है, तथा प्रशिक्षणरत महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड (POP) की तैयारियों के मद्देनज़र रिजर्व पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण किया।

Advertisements

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल और समन्वय सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रमों को समयबद्ध, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए।

पासिंग आउट परेड को लेकर परेड स्थल, अभ्यास व्यवस्था, अनुशासन और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए इसे गरिमामय और सफल बनाने पर जोर दिया गया।

इस दौरान ‘जी-12’ आवासीय परिसर के निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को स्वच्छता, सुरक्षा मानकों के पालन और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसरों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, रहन-सहन और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही छज्जों, बारजों, छतों और दीवारों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिमनेजियम का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य और फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए उपलब्ध संसाधनों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन गौरव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button