उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : गेल इंडिया द्वारा चाँदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट में पीएनजी आपूर्ति का शुभारंभ, उद्योगों को मिला सुरक्षित व निर्बाध ईंधन विकल्प

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड, वाराणसी ने चाँदपुर औद्योगिक एस्टेट स्थित पवन उद्योग में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति की सफल शुरुआत की। उद्घाटन सुशील कुमार महाप्रबंधक (जीएम) एवं प्रमुख, वाराणसी सीजीडी तथा उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी द्वारा पवन उद्योग के स्वामी एवं दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इंडस्ट्रियल इस्टेट चाँदपुर के अध्यक्ष राजेश भाटिया की उपस्थिति मे हुआ।

इस अवसर पर गेल के वरिष्ठ अधिकारीगण गौरी शंकर मिश्रा महाप्रबंधक, नवाज़िश अली अंसारी उप महाप्रबंधक-परियोजना, प्रवीण सिंह मुख्य प्रबंधक, चंदन कुमार मुख्य प्रबंधक तथा देबाशीष साहू सीनियर ऑफिसर आदि उपस्थित रहे। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने गेल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए औद्योगिक इकाइयों से अपील की कि सभी उद्योग पीएनजी कनेक्शन अपनाएं, क्योंकि यह एक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं निर्बाध ऊर्जा विकल्प है। पीएनजी आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है, उद्योगों की कार्यक्षमता और उत्पादन निरंतर बना रहता है। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल इस्टेट चांदपुर के काफी उद्यमी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का साक्षी बनते हुए पीएनजी आपूर्ति की शुरुआत का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि अब पवन उद्योग में पीएनजी कनेक्शन द्वारा आपूर्ति के बाद उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग़ अन्य क्षेत्रों में किया जा सकेगा, जिससे अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचेगा। दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश भाटिया ने जिलाधिकारी, उद्योग विभाग तथा गेल के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएनजी अत्यंत सुरक्षित, लगातार आपूर्ति वाला एवं बिना किसी व्यवधान के मिलने वाला ईंधन है। पीएनजी में एलपीजी की तरह गैस की तीव्र गंध नहीं होती। एलपीजी प्रयोग करने में आइसिंग की बड़ी समस्या आती है, जिसके कारण आपूर्ति बाधित होती है, पीएनजी में पूर्णतः नहीं होती। उन्होंने उद्यमियों को पीएनजी लगाने हेतु प्रेरित करते हुए इससे होने वाले प्रमुख लाभ जैसे निर्बाध एवं निरंतर गैस आपूर्ति, सुरक्षित एवं पर्यावरण‑अनुकूल ईंधन तथा सिलेंडर भंडारण, परिवहन एवं रिफिलिंग की आवश्यकता नहीं, उत्पादन लागत में कमी एवं संचालन में सुविधा तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों में वृद्धि। संचालन नीरज पारीख महासचिव, धन्यवाद ज्ञापन अनुपम देवा उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में अंजनी कुमार सिंह, महेंद्र अरोड़ा, संजय चौरसिया, ज्ञानेश्वर, अमित कुमार गुप्ता, मनीष कटारिया, राजन सिंह सहित अनेको उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button