उत्तर प्रदेशवाराणसी

होटल सिटी इन में पीएनजी आपूर्ति शुरू, स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। गेल वाराणसी सीजीडी द्वारा शहर में स्वच्छ ईंधन के विस्तार के क्रम में कैंट एरिया के समीप स्थित होटल सिटी इन में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति की शुरुआत की गई।

होटल सिटी इन कैंट एरिया का पहला होटल जो पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपभोक्ता बने। इस पीएनजी आपूर्ति का उद्घाटन सुशील कुमार, महाप्रबंधक एवं प्रमुख वाराणसी सीजीडी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री नवाज़िश अली अंसारी (उप महाप्रबंधक परियोजना) जो वाराणसी में पाइपलाइन बिछाने से संबंधित कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। प्रवीन गौतम (मुख्य प्रबंधक मार्केटिंग) तथा देबाशीष साहू (सीनियर ऑफिसर) भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि होटल सिटी इन पूर्व में प्रति माह लगभग 45 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग करता था। पीएनजी से जुड़ने के बाद अब होटल को सुरक्षित, निरंतर एवं निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे संचालन अधिक किफायती एवं पर्यावरण‑अनुकूल बन सकेगा। यह पहल वाराणसी में स्वच्छ, सुरक्षित एवं टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने की दिशा में गेल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button