उत्तर प्रदेशवाराणसी

प्रजापति सभा की तीन दिवसीय बैठक शुरू, सदस्यता सूची निर्धारण पर जोर

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। शुक्रवार को मैदागिन स्थित प्रजापति धर्मशाला पर प्रजापति (कु.) हितकारिणी सभा ने सी 20/4 प्रजापति बाग, नईपोखरी की पूर्व निर्धारित साधारण सभा सूची का निर्धारण तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू की गयी।

कार्यक्रम में अधिकांश सदस्यों की सदस्यता शुल्क अभी तक प्राप्त नहीं हुई है उनकी सदस्यता शुल्क जमा कर नवीनीकरण तथा कुछ सदस्यों की मृत्यु भी हो चुकी है तथा कुछ सदस्यों को संस्था विरोधी कार्य में लिप्त पाएं जाने के कारण उन्हें निष्काषित किया जा चूका है साथ ही कुछ लोगों द्वारा अपनी सदस्यता हेतु सदस्यता शुल्क भी प्राप्त कर नए सदस्य बनाया जायेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव से पूर्व संस्था के साधारण सभा सूची का निर्धारण करना है।

कार्यक्रम में संस्था की महिला उपाध्यक्ष निशा प्रजापति, मंत्री जान्हवी देवी प्रजापति, कोषाध्यक्ष मदन लाल, संरक्षक विनोद वर्मा, शोभनाथ प्रजापति, एड. शिवशंकर प्रजापति, सोनी चक्रवाल, शिवशंकर प्रजापति, संतोष प्रजापति, मनोज प्रजापति इत्यादि मौजूद रहें। संस्था के अध्यक्ष प्रेमशंकर उर्फ़ कृपाशंकर प्रजापति ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि ये कार्यक्रम तीन दिवसीय है जो प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 5 बजे तक चलेगा। प्रजापति समाज इस अवसर पर उपस्थित होकर अपनी सदस्यता लेकर संस्था को मजबूती प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button