मेदागिन क्षेत्र में चला ऑपरेशन चक्रव्यूह, बिना हेलमेट और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Shekhar Pandey
वाराणसी। शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को मेदागिन क्षेत्र स्थित थाना कोतवाली अंतर्गत “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, नंबर प्लेट में गड़बड़ी पाए जाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो और टोटो सहित 20 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की भी हिदायत दी।
अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी कोतवाली दयाशंकर सिंह एवं एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।









