उत्तर प्रदेशवाराणसी

अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर वाराणसी में चला व्यापक चेकिंग अभियान

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में बुधवार को जनपद के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की।

चेकिंग अभियान के तहत बिना नम्बर प्लेट चल रहे वाहनों, तीन सवारी बैठाकर दोपहिया वाहन चलाने वालों, काली फिल्म लगे वाहनों, रांग साइड वाहन चालकों तथा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 1082 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 142 वाहनों को सीज किया गया। वहीं 31 वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई तथा एक लावारिस वाहन को भी सीज किया गया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्वयं पहड़िया और जेएचवी मॉल क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

अभियान के दौरान नवागत आरक्षियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। पुलिस आयुक्त ने उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सुरक्षित और प्रभावी चेकिंग, सतर्कता बरतने के तरीकों तथा कानून सम्मत कार्रवाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही निर्देशित किया कि चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए पेशेवर दक्षता के साथ कार्य किया जाए, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button