राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर केंद्रीय रेशम बोर्ड ने किया तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Shekhar Pandey
वाराणसी। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर केंद्रीय रेशम बोर्ड, वाराणसी द्वारा रविवार को संगीता सिल्क क्रिएशन, केशरीपुर लोहता में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनकरों एवं वस्त्र उद्योग से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वैज्ञानिक-डी एवं कार्यालय प्रमुख डॉ. देबासिश चट्टोपाध्याय ने की। उन्होंने उपस्थित बुनकरों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा पोस्ट ककून सेक्टर में किए जा रहे तकनीकी विकासों की जानकारी दी।
इस दौरान डॉ. चट्टोपाध्याय ने पीपीटी प्रस्तुति एवं वीडियो माध्यम से आधुनिक तकनीकों और नवाचारों का विस्तृत प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों के माध्यम से रेशम उद्योग को अधिक आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और लाभकारी बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक, रेशम (DoS) वाराणसी, श्री विशाल सिंह, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग वाराणसी, संगीता सिल्क क्रिएशन के प्रोपराइटर श्री विशाल कुमार, लघु उद्योग भारती के श्री शैलेश सिंह एवं श्री सर्वेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मौजूद बुनकरों ने नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की और आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बुनकरों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।












