वाराणसी: चेतगंज पुलिस ने जुआ खेलते 4 आरोपियों को पकड़ा, ₹2700 व 52 ताश के पत्ते बरामद

Shekhar pandey
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल ₹2700 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि लकड़ीमंडी चौराहे के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के पीछे कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चेतगंज पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजाराम भारती (26), विशाल चौहान (25), दीनू कुमार (29) और रितिक कुमार (24) शामिल हैं। सभी आरोपी चेतगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
इस मामले में थाना चेतगंज में मु0अ0सं0 0131/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक संदीप चौरसिया समेत पुलिस टीम शामिल रही।







