जसूरी में सात दिवसीय जेपीएल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, बारूद स्पोर्टिंग क्लब बना विजेता

Nispaksh kashi
चंदौली । जिले के गांव जसूरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में 7 दिवसीय जेपीएल टूर्नामेंट जसुरी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जसूरी प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित जसूरी मंठिया मैदान में किया गया, जहां क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। साथ ही पूरे आयोजन में खेल भावना उत्साह और ग्रामीण एकता कि शानदार झलक देखने को मिली । प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 मई 2026 को सायं 6 बजे हुआ। टूर्नामेंट में कई टीमों ने हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबले खेले गए। उद्घाटन मैच बारूद स्पोर्टिंग क्लब एवं गार्डा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए बारूद स्पोर्टिंग क्लब ने जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। कार्यक्रम में समाजसेवी हरजीत सिंह, सूरज तिवारी (वकील), विक्की तिवारी और विकाश पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के संयोजक राम कृपाल एवं कुणाल द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और युवा क्लब जसूरी चंदौली की ओर से आए हुए सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत किया गया।







