उत्तर प्रदेशवाराणसी

चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा की उपस्थिति में जुम्मे की नमाज संपन्न, 397 नमाजी हुए शामिल

वाराणसी ब्रेकिंग न्यूज़

Advertisements

Shekhar pandey

वाराणसी। चौक थाना अंतर्गत ज्ञानवापी परिसर में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा अपने हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, नमाज के दौरान कुल लगभग 397 नमाजियों ने जुम्मे की नमाज अदा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रही।

नमाज के बाद थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा द्वारा क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई भी कराई गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा पैदल गश्त कर पूरे इलाके का निरीक्षण किया गया।

थाना प्रभारी की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button