उत्तर प्रदेशवाराणसी

टीजीटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते दो आरोपी गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। थाना चेतगंज पुलिस ने टीजीटी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में की गई। पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक जांच में फेस व ई-केवाईसी मिसमैच पाए जाने पर संदेह के आधार पर जांच की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि अमृतराज आनंद (निवासी सहरसा, बिहार) अपने सहयोगी छोटू कुमार (निवासी मधेपुरा, बिहार) के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों व सॉल्वर गैंग के माध्यम से दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने लगभग 2-2 लाख रुपये में सौदा तय किया था तथा पैसे के लालच में यह कार्य किया। पुलिस ने मौके से 2 मोबाइल फोन, फर्जी प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा संख्या 0140/2026 के तहत संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button