उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी में पहली बार 30 सेकंड में सोने-चांदी की शुद्धता जांचने की सुविधा, आयुष मंत्री ने किया एसपी गोल्ड का उद्घाटन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी।काशी में पहली बार अत्याधुनिक मशीनों द्वारा सोने एवं चांदी के शुद्धता की मात्र 30 सेकंड में जांच जांच कर रिपोर्ट देने वाले प्रतिष्ठान सुडिया स्थित एसपी गोल्ड का भव्य उद्घाटन बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री श्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने हर हर महादेव के जय घोष के बीच किया। इससे पूर्व माननीय आयुष मंत्री का स्वागत प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता श्री संतोष पाटिल ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह के स्वरूप में बोलने वाली श्रीमद्भागवत भेंट कर किया। इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने कहा की सोने चांदी की शुद्धता जाँचने की अत्याधुनिक सुविधाओं से इस प्रतिष्ठान की विश्वसनीयता बढ़ेगी एवं ग्राहकों को कम समय मे जाँच रिपोर्ट मिलने से लोगों का समय बचेगा।उन्होँने इस अवसर पर एस पी गोल्ड के अधिष्ठाता श्री सन्तोष पाटिल को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाये की। उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से सर्राफा समाज के श्री तानाजी पाटील, हनुमान शिंदे, अन्ना मोरे, सुहास पाटिल, अजीत पाटिल, मूसा मुलानी, कमल जी, चक्रवर्ती विजय नावड सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button