वैश्य समाज चकिया ने चलाया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, सोनहुल में हुआ वृक्षारोपण

Ashutosh pandey
चकिया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वैश्य समाज चकिया नगर अध्यक्ष शुभम मोदनवाल के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत नगर से सटे सोनहुल ग्राम सभा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वैश्य समाज के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, नगर पंचायत चकिया के वार्ड संख्या 5 के सभासद डॉ. रवि गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष शुभम मोदनवाल ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन का आधार भी हैं। सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।







