उत्तर प्रदेशवाराणसी

अघोर पीठ बाबा कीनाराम स्थल पर 29 जुलाई को धूमधाम से मनेगी गुरु पूर्णिमा, पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम देंगे आशीर्वचन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। गुरु-शिष्य परमपरा” का पावन पर्व गुरु-पूर्णिमा दिनांक 29 जुलाई, दिन बुधवार को बड़े ही धूम धाम से अघोड़ पीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीकुण्ड पर परमपरागत ढंग से मनाया जायेगा।

इस शुभअवसर पर भारी संख्या में भक्त सद्गुरु का दर्शन, पूजन कर तथा आशीर्वचन सुनकर कृतार्थ होंगे। इस पावन पर्व का शुभारम्भ प्रातःकालीन आरती के उपरान्त श्रमदान एवं सफाई के कार्यक्रम तथा प्रभातफेरी के साथ होगा उसके बाद प्रातः 8.30 बजे से पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम द्वारा समस्त अघोरेश्वर की समाधियों का पूजन एवं दर्शन‌ करेंगें तत्पश्चात् 9.30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए पीठाधीश्वर का दर्शन-पूजन प्रारभ हो जायेगा और दोपहर 12 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सायंकाल 4 बजे से गोष्ठी एवं पूज्य पीठाधीश्वर का आशीर्वचन होगा और सायं 7.30 बजे से सायंकालीन आरती प्रारम्भ होने के उपरान्त रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न होगा जो मध्य रात्रि तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button