उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: संगत चेतन मठ में श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी।विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में बुधवार को सनातन पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मठ पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह बताया कि प्रातः काल 6 बजे से 9 बजे तक मंदिर परिसर मे सुखमनी साहेब जी का पाठ किया गया तत्पश्चात् अरदास एवं भोग लगाया गया। अरसाद के बाद सभी भक्तगणों में गोरी और हलवे का प्रसाद वितरण निरंतर होता रहा। पीठाधीश्वर महंत बलविंदर सिंह ने आये हुए अनुयाई व भक्तगण को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु ज्ञान सम्पूर्ण धरा पर उपयोगी है। ज्ञान के द्वारा ही सभी को प्रकाश की अनुभूति होती है। बिना ज्ञान के मनुष्य पशु के समान है अतः सभी को ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु के शरण में अवश्य जाना चाहिए। यह सत्य सनातन महापर्व इसी गुरु महिमा को दर्शाता है। इस अवसर पर दूर-दराज से आए हजारों भक्तगणो ने महाराज जी का पूजन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button