उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी: टीजीटी परीक्षा में साल्वर गैंग की मदद से नकल कराने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। टीजीटी परीक्षा में साल्वर गैंग के जरिए फर्जी परीक्षार्थी बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में चेतगंज पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी अमन कुमार (28 वर्ष) निवासी ग्राम एकसार पिपरौली, थाना उभांव, जनपद बलिया को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को पीएम श्री क्वींस इंटर कॉलेज, लहुराबीर स्थित परीक्षा केंद्र पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित टीजीटी परीक्षा में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे व्यक्ति के परीक्षा देने का मामला सामने आया था। प्रधानाचार्य की तहरीर पर चेतगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में फर्जी परीक्षार्थी और उसके सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जांच के दौरान अमन कुमार का नाम भी सामने आया। पुलिस ने 28 जुलाई को उसे बलिया स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि टीजीटी परीक्षा पास करने के लिए उसने साल्वर गैंग की मदद से अपनी जगह दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में बैठाया था। आरोपी ने अपने कृत्य पर पछावा भी जताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम/अध्यादेश के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button