उत्तर प्रदेशवाराणसी

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता एवं रोगी सुरक्षा की दिशा में एपेक्स की सतत पहल

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी। एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वाराणसी में “NABH – Healthcare Quality & Patient Safety” विषय पर आयोजित विशेष Session / Workshop सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंकिता पटेल, निदेशक, एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी तथा NABH मुख्यालय, नई दिल्ली से पधारे मुख्य वक्ता डॉ. पीयूष हरी एवं उजैर रहमानी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस विशेष अवसर पर डॉ. अंकिता पटेल ने QCI टीम को हॉस्पिटल के सभी विभागों में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता स्थापित करने एवं Quality & Patient Safety Culture को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वयं द्वारा लिखित NABH पुस्तकों की तीन-भागीय श्रृंखला (3 Series) भेंट की। यह श्रृंखला स्वास्थ्य सेवाओं में मानकीकरण, रोगी सुरक्षा एवं निरंतर गुणवत्ता सुधार के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका के रूप में तैयार की गई है।
सत्र के दौरान मुख्य वक्ताओं ने NABH Standards & Guidelines, Patient Safety Practices, Quality Improvement Systems तथा Safe Healthcare Delivery से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी साझा की। कार्यशाला में फैकल्टी, कंसल्टेंट्स, हॉस्पिटल स्टाफ एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता एवं रोगी सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता, जवाबदेही, सुरक्षित चिकित्सा एवं निरंतर सुधार की संस्कृति को और अधिक मजबूत करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button