उत्तर प्रदेशवाराणसी

श्री दुर्गा मातृ छाया शक्तिपीठ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। सनातन पर्व गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत रविदास पार्क नगवा, लंका स्थित श्री दुर्गा मातृ छाया शक्तिपीठ परिसर में गुरु पर्व को श्रद्धा श्रद्धा एवं भक्ति पूर्ण वातावरण में मनाया गया। शक्तिपीठ की संस्थापिका गुरू माता माँ गीताम्बा तीर्थ के चरणों की भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक पूजन-वंदन कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मां गीतांबा तीर्थ में भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अंधकार रूपी संसारी भवसागर से पार लगाने की अगर किसी में क्षमता है तो वह प्रकाश रूपी गुरु मे है। गुरु की आशीर्वाद से समस्त परिवार का लोक व परलोक मे उद्धार होता है। उन्होंने कहा कि आज हर माता-पिता को अपने बच्चों को शिक्षा के साथ -साथ संस्कार भी अवश्य देनी चाहिए और वह संस्कार गुरु की कृपा से ही प्राप्त होती है, इसलिए गुरु की कृपा आज अति आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button