फिटनेस फॉर फ्यूचर के उद्देश्य से एपेक्स में हुआ ओपन जिम का शुभारंभ

Ashutosh pandey
वाराणसी। एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में संचालित नर्सिंग, फिजियोथेरेपी एवं एलाइड हेल्थकेयर शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं, फैकल्टी विशेषकर छात्रावास में रहने वाले स्टूडेंट्स के उत्तम स्वास्थ्य एवं फिटनेस की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए कॉलेज के नवीन परिसर सी ब्लॉक की टेरेस पर ओपन जिम की स्थापना की गई है। एपेक्स के निदेशक एवं वरिष्ठ स्पाइन एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ स्वरूप पटेल द्वारा फिजियोथेरेपी की स्पोर्ट्स मेडिसन फैकल्टी डॉ राजीव तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रो गीता बाबू, एडमिनिस्ट्रेटर प्रो गौरव सिंह, फैकल्टी और विद्यार्थियों की उपस्थिति में फीता काट कर जिम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉ राजीव द्वारा जिम में स्थापित रोइंग मशीन, साइकिल, लेग प्रेस, क्रॉस ट्रेनर, आर्म व्हील, सिटअप बोर्ड, नी-चेयर, चेस्ट-शोल्डर प्रेस, स्टीपर-ट्विस्टर, ट्राइसेप, नी-रेज़, पुशअप बार, बैक एक्सटेंशन, केटेलबेल्स, डम्बेल्स, स्टेपर्स, स्विसबॉल, मेडीकोन बाल्स, बैटल रोप आदि व्यायाम सुविधाओं को समझाते हुए हाथ-पैर, कंधों, पीठ, कमर आदि की मांस-पेशियों एवं लंग्स, हार्ट, पेट आदि विभिन्न अंगों पर उसके प्रभाव और करने की सही विधि के बारे में बताया।







