गोवर्धन धाम में षष्टी महोत्सव की धूम , श्रद्धालुओं का लगा ताता

Ashutosh pandey
वाराणसी , नमो घाट ।खिड़कियां घाट स्थित गोवर्धन धाम में गुरुवार को षष्ठी महोत्सव की धूम रही, सुबह से भारी संख्या में श्रद्धालु प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़े । सायं 7 बजे संध्या आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों बुजुर्गों की उपस्थिति रही तत्पश्चात इस्कॉन मंदिर से जुड़े भजन गायकों ने अपने प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी और श्री कृष्ण से जुड़े भजनों पर लोग खूब थिरके बीच बीच में महिलाओं बच्चों ने भी अपनी सुरीली प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिका के माध्यम से कलाकारों ने श्री कृष्ण के बालपन लीला को जमीन पर उतारा, समिति के अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू, महामंत्री जयप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अजय यादव, दिनेश यादव, अभय स्वाभिमानि कोषाध्यक्ष सीताराम यादव एवं संपादक राजेश अहीर ने अतिथियों का केशरिया पगड़ी बांध कर स्वागत किया एवं लोगों में प्रसाद वितरित किया गया दूसरी तरफ श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी चलता रहा।


सांस्कृतिक मंच से अपने उदबोधन में ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल जी यादव एवं सदस्य डॉ शिवनाथ यादव ने समिति एवं कार्यक्रम की सराहना की अध्यक्षता विनोद यादव गप्पू संचालन महामंत्री जयप्रकाश यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सीताराम यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद राम किशुन यादव, विधायक प्रभु यादव, महापौर अशोक तिवारी, डॉ दयाशंकर मिश्र, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधायक आशुतोष सिन्हा, पूर्व विधायक अजय राय, प्रवक्ता मनोज सिंह काका, सांसद वीरेन्द्र सिंह,सहित काफी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे ।







