श्री सत्यम मिश्र ने ग्रहण किया श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार

Ashutosh pandey
वाराणसी, 21 सितंबर 2026। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास एवं श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पूर्व श्री मिश्र ने सपरिवार श्री काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए तथा विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पदभार ग्रहण के अवसर पर मंदिर न्यास एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन, व्यवस्था की गुणवत्ता तथा श्री काशी विश्वनाथ धाम की गरिमा के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया।







