उत्तर प्रदेश

UP Update : बोलेरो कार बुलेट बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराने से तीन महिला और एक बच्चे सहित पांच की दर्दनाक मौत

Advertisements

अमेठी । मुंशीगंज थाना अंतर्गत जामो भादर चौराहा क्षेत्र में एक बोलेरो बाइक को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा जाने से तीन महिला और एक बच्चे सहित पांच लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सीएचसी, जिला अस्पताल और सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

बता दे कि सुल्तानपुर जिले के इस्लामगंज गांव का रहने वाला अकबर बोलेरो से परिजनों को लेकर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के धरई माफी एक मिट्टी में शामिल होने जा रहा था। बोलेरो अभी जामो भादर चौराहे के पास पहुंची ही थी कि जामो की तरफ से आ रही बुलेट से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बुलेट सवार दुर्गेश उपाध्याय पुत्र राम इकबाल और बहन वंदना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार वर्षीय भांजा रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि बोलेरो सवार महिला शाहनूर 40 वर्ष पत्नी जागीर खान, शबनम 35 वर्ष पत्नी दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई। भेटुआ सीएचसी से रुद्र 04 वर्ष पुत्र संतोष पाठक, अयान 11 वर्ष पुत्र दिलशाद, अरशद पुत्र अकबर, अकबर 40 वर्ष पुत्र बरकत और अरमान 10 वर्ष पुत्र रफीक को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया जहां रुद्र की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button