UP Top Update : हाथरस कांड में मारे गए लोगो के परिजनों से मुलाकात करने राहुल गांधी पिलखना पहुंचे, मुलाकात कर बांटा उनका दर्द

अलीगढ़। हाथरस कांड में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए कांग्रेस नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अलीगढ़ फिर पहुंचे।यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। राहुल गांधी दो घंटे की सड़क यात्रा करके पिलखना पहुंचे। इस गांव की तीन महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। यहां 40 मिनट तक पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद पिलखना से हाथरस के नवीपुर के निकट विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। हाथरस कांड को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को हाथरस गए थे। कांग्रेस घटना को लेकर भाजपा पर अपना हमला और तेज करती नजर आ रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों को राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलिस एक्शन में आई। पुलिस न दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।