उत्तर प्रदेश

UP News: बेटा कथावाचक की मौत की खबर सुनते ही मां के निकले प्राण घर में मचा कोहराम

Advertisements

एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के नगला भूड़ निवासी कथावाचक राम खिलाड़ी की मौत की खबर सुनते ही बूढ़ी मां सदमा बर्दास्त न कर सकी और उनकी गिरने से मौत हो गई इस दुःख घटना को लेकर परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है । मिली खबर के अनुसार नगला भूड़ निवासी रामखिलाड़ी 48 वर्ष चार भाइयों में सबसे बड़े थे, जो कथावाचक थे। मंगलवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। उन्हें हार्टअटैक बताया गया था। उनकी गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर किया गया। वहां भी हालत में सुधार नहीं आया तो परिजन गुरुग्राम ले गए। जहां उपचार के दौरान बुधवार को निधन हो गया।
पुत्र के निधन की सूचना बुधवार सुबह के समय मां गायत्री देवी 70 वर्ष को मिली तो बेटे के वियोग में बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिवार के लोग उनको मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button