उत्तर प्रदेशप्रयागराज

Prayagraj : महाकुंभ नगर में अंतिम अमृत स्नान पूरा होने के साथ ही अखाड़ों में विदाई का दौर शुरू

Advertisements

प्रयागराज । महाकुंभ नगर में बसंत पंचमी पर अंतिम अमृत स्नान पूरा होने के साथ ही अखाड़ों में अब विदाई का दौर आरंभ हो गया हैं । छावनी में कढ़ी पकौड़ी की परंपरागत पंगत के बाद सभी साधु-महात्मा एक दूसरे से विदा लेकर काशी रवाना हो जाएंगे। अचला सप्तमी के बाद अलग-अलग अखाड़ों में कढ़ी पकौड़ी होगी। सबसे पहले शैव अखाड़े के संन्यासी विदाई लेंगे। उसके बाद अनी एवं उदासीन अखाड़ों के साधु-संत विदा होंगे। हालांकि, अखाड़ों की धर्मध्वजा महाशिवरात्रि के बाद ही छावनी से उतारी जाएगी। अब सभी अखाड़ों की अगली मुलाकात दो साल बाद हरिद्वार अर्द्धकुंभ में होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button