उत्तर प्रदेशलखनऊ
Lucknow News: समाजवादी पार्टी ने सात और उम्मीदवारों की सूची कर दी जारी

लखनऊ । समाजवादी पार्टी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए सात और उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। पार्टी ने श्रावस्ती लोकसभा सीट पर बसपा से निकाले गए सांसद राम शिरोमणि वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने फूलपुर लोकसभा सीट से अमरनाथ मौर्य, डुमरियागंज से भीष्म शंकर कुशल तिवारी, संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इसी तरह, सलेमपुर से रामशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को प्रत्याशी बनाया गया है।



