राष्ट्रीय

Modi News : नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ , मिल सकता हैं महतो को मौका

रांची । एनडीए संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले संभावित मंत्रियों को फोन आने शुरू हो चुके हैं। झारखंड को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री मिलने की उम्मीद है। झारखंड में भाजपा के आठ सांसदों में सबसे अधिक चार बार सांसद चुने गए निशिकांत दुबे को लेकर चर्चा है कि उन्हें केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं एनडीए में सहयोगी दल आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी को भी राज्य मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। मीडिया में इन दोनों के अलावा कई अन्य संभावित नामों की भी चर्चा है।

Advertisements

झारखंड में आदिवासियों की बड़ी आबादी को देखते हुए चुनाव हारने के बावजूद अर्जुन मुंडा या सीता सोरेन को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। अर्जुन मुंडा पिछली सरकार में जनजातीय मामलों के साथ कृषि मंत्री थे, लेकिन इस वो खूंटी लोकसभा सीट से करीब डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव हार गए। वहीं दुमका सीट से बीजेपी की सीता सोरेन ने जेएमएम को इस बार कड़ी टक्कर दी। संताल परगना के इलाके में प्रभाव जमाने के लिए सीता सोरेन को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण स्थान दिए जाने की चर्चा है।झारखंड में अगले चार-पांच महीनों में विधानसभा चुनाव भी तय है। ऐसे में कुरमी-महतो मतदाताओं को अपने साथ बनाए रखने के लिए भी बीजेपी की ओर से केंद्र में इस बार कुरमी-महतो प्रतिनिधियों को मौका दिया जा सकता है। आजसू पार्टी चंद्रप्रकाश चौधरी को यदि कैबिनेट में मौका नहीं मिल पाता है, तो जमशेदपुर संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बने विद्युत वरण महतो को मौका मिल सकता है।

बीजेपी के साथ ओबीसी मतदाता वर्षों से परंपरागत रूप से जुड़े हुए है। कोडरमा सीट से विजयी अन्नपूर्णा देवी मोदी 2.0 में भी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री थीं, ऐसे में उन्हें भी मोदी 3.0 में केंद्रीय कैबिनेट में दोबारा दायित्व सौंपा जा सकता हैं। अन्नपूर्णा देवी को फेस बनाकर बीजेपी ओबीसी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर सकती हैं।झारखंड को पीएम मोदी के दोनों कार्यकाल में कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिली थी। वर्ष 2014 में पहली बार पीएम मोदी कैबिनेट में सुदर्शन भगत को जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री और जयंत सिन्हा को वित्त और नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री बनाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button