उत्तर प्रदेशवाराणसी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में होगा सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वाँ दीक्षान्त समारोह

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। भारतीय ज्ञान परम्परा, संस्कृत संस्कृति और शैक्षिक उत्कृष्टता के गौरवशाली समन्वय का साक्षी बनने जा रहा सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी का 44वाँ दीक्षान्त महोत्सव आगामी 29 जुलाई को प्रातः 9 बजे विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मुख्य भवन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि भारत के प्रख्यात वैज्ञानिक, शिक्षाविद् तथा पद्मश्री प्रो आशुतोष शर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी समारोह की गरिमा बढ़ाएँगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रगति एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे तथा कुलसचिव राकेश कुमार समारोह की औपचारिक कार्यवाही सम्पन्न कराएँगे।महोत्सव मे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा चार विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के क्रमशः एक एवं तीन उत्कृष्ट अध्यापकों को उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक, शोध एवं अकादमिक योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह मे वर्ष 2026 की परीक्षा में सफल 11958 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां एवं प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। विभिन्न परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 29 छात्र-छात्राओं को 51 स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित लघु वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया जाएगा। यह समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में स्मरणीय बनेगा। उक्त अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार, प्रो हीरक कान्ति चक्रवर्ती, डॉ विशाखा शुक्ला, डॉ रविशंकर पाण्डेय, जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button