उत्तर प्रदेशवाराणसी

भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (बीपीइएफ) के राष्ट्रव्यापी संघर्ष के चरणबद्ध कार्यक्रम के प्रथम चरण 20 जुलाई से 27 जुलाई तक ब्लैक बैज डे मनाने के बाद दिनाक 28 जुलाई, मंगलवार को, दुसरे चरण में वाराणसी ईस्ट डिवीजन एवं पश्चिम मंडल के मंडलीय कार्यालय पर कर्मचारियों द्वारा गेट मीटिंग के दौरान अपनी 11 सूत्रीय माँगों के मांग के लिये जोरदार प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में बीपीइएफ ग्रुप सी (उत्तर प्रदेश सर्कल) के सर्कल अध्यक्ष राम रतन पांडेय एवं उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शादेजा के नेतृत्व मे सभी डाक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शाजेदा ने संयुक्त रूप से बताया कि मंडल के कर्मचारियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि यदि हमारी 9 सूत्री मांगों को जल्द ही पूरी नहीं की गईं, तो आगामी 5 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल और 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए हम लोग बाध्य होंगे। संगठन का उद्देश्य डाक विभाग को बर्बादी से बचने एवं कर्मचारी पर टारगेट का दबाव बंद करना तथा निजीकरण का विरोध करना मुख्य है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अध्यक्ष राम रतन पांडे, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शादेजा, सदानंद, राकेश अभिनव राय, विकास, मनीष पांडेय, दिनेश तिवारी, अशोक चौबै, शिवपुजन, पंकज, सी अनिथा, रजिया हसन, दीक्षा भारती सहित बडी संख्या मे संगठन के लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button