उत्तर प्रदेशवाराणसी

सेवानिवृत्ति पर श्यामराज यादव का भव्य सम्मान, बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने दिया सेवा का संदेश

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। कोषागार विभाग में कार्यरत एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री श्यामराज

यादव के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में कार्यालय परिसर में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वे 31 मार्च को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाबा सिद्धार्थ गौतम राम (पीठाधीश्वर, बाबा कीनाराम पीठ) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने आशीर्वचन में कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य

सेवा है। सेवा भाव बनाए रखने से ही जीवन में सच्ची प्रसन्नता प्राप्त होती है और व्यक्ति का जीवन खुशहाल रहता है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने श्यामराज यादव को फूल-मालाओं, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधान परिषद सदस्य चेत नारायण सिंह, मुख्य कोषाधिकारी गोविन्द, जिलाध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, मण्डल मंत्री दीपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पूर्वांचल उपाध्यक्ष अरविन्द दूबे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित भोज के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button