उत्तर प्रदेशवाराणसी

मुंशी घाट पर डूब रहे महाराष्ट्र के किशोर को जल पुलिस ने बचाया, नाविकों ने भी किया सहयोग

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। मुंशी घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब रहे एक 16 वर्षीय किशोर को जल पुलिस और स्थानीय नाविकों की तत्परता से सकुशल बचा लिया गया। किशोर अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र से वाराणसी घूमने आया था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लगभग 10:30 बजे किशोर मुंशी घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान वह सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग के बाहर गहरे पानी की ओर चला गया। ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस कर्मियों ने उसे बैरिकेडिंग के भीतर रहने की चेतावनी दी, लेकिन उसने निर्देशों की अनदेखी कर दी। कुछ देर बाद वह गहरे पानी में डूबने लगा।

स्थिति को गंभीर होते देख ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल अशोक कुमार ने स्थानीय नाविकों की सहायता से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उसे उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना के बाद जल पुलिस ने घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बैरिकेडिंग के भीतर रहकर ही स्नान करने की सलाह दी। जल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा बैरिकेडिंग के बाहर न जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button