उत्तर प्रदेशवाराणसी

वक्फ संपत्ति पर कब्जे के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चौक पुलिस की कार्रवाई

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। चौक थाना पुलिस ने वक्फ संपत्ति पर कथित रूप से धोखाधड़ी कर कब्जा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, मस्जिद निसारन खाँ वक्फ नंबर-294 (उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ऑफ वक्फ) की संपत्ति, जो मौजा शहर खास स्थित काजीपुरा कलां क्षेत्र में है, पर धोखाधड़ी के जरिए नामांतरण कर कब्जा करने का आरोप है। मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 0104/2026 की विवेचना के दौरान चौक पुलिस ने आरोपी मो. आजम (48 वर्ष) निवासी शेख सलीम फाटक, नई सड़क, थाना चेतगंज को गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य तथ्यों की जांच एवं विवेचनात्मक कार्रवाई अभी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button