Varanàsi : सात फेरो के बाद दुल्हन चार लाख के गहने लेकर हुई फरार , दूल्हा विदाई के लिए 6 घंटे तक करता रहा इंतजार

वाराणसी । सात फेरो के बाद दुल्हन चार लाख के गहने के साथ फरार हो गई। दुल्हा विदाई के लिए छह घंटे तक करता रहा इंतजार किया लेकिन उसको पत्नी नहीं मिली। मिली खबर के अनुसार भदोही के रतना गांव निवासी इंद्रजीत कहार ने अपने बेटे सिद्धार्थ कुमार की शादी बड़ागांव के हसनपुर निवासी कृपाशंकर की पुत्री रीता से तय की थी ,जनवरी माह में रिंग सेरेमनी के बाद शादी के लिए छह मार्च की तारीख तय हुई। इसके लिए सिद्धार्थ और उनके परिजनों ने बारात लेकर वाराणसी हसनपुर गांव पहुंचा लड़की पक्ष के लोगों ने बारात का भव्य स्वागत किया । विदाई के समय दुल्हन की तलाश शुरू हुई तो वो घर पर नहीं मिली। इसके बाद दूल्हे के पिता ने डायल-112 पर फोन करके पुलिस बुला ली। कई घंटे पंचायत के बाद दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई।
दुल्हन और उसके भाई की तलाश की गई। लेकिन, दोनों का पता नहीं चला। उनके मोबाइल भी दोपहर तक बंद मिले। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दूल्हे के पिता ने दुल्हन, उसके भाई और पिता के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



