उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : हरे कृष्ण ज्वेलर्स ने समाचार पत्र वितरकों को बांटे ऊनी वस्त्र, ठंड से मिली राहत

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। नये वर्ष में भीषण ठण्ड में भी देश दुनियाँ की महत्वपूर्ण खबरों को तड़के सुबह उठकर पाठकों तक पहुंचाने के लिये समाचार पत्र वितरण करने वाले कर्मयोगियों को शनिवार को हरे कृष्ण ज्वेलर्स की अर्दली बाजार शाखा में ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में समाचार वितरक समाज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश प्रसाद का स्वागत प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता चेतन अग्रवाल ने स्वागत किया।

प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल ने बताया कि चाहें गर्मी हो या बरसात हो या अब इस कड़ाके की ठण्ड में भी कर्मयोगी बंधु प्रत्येक घरों में एक पत्रमित्र की तरह प्रतिदिन समाचार पत्र वितरण के महत्वपूर्ण कार्य से ही अपना जीवन यापन करते हैं। उनके इस समर्पण भाव को देखते हुए हरे कृष्ण ज्वेलर्स प्रत्येक वर्ष हर संभव मदद करने हेतु तत्पर रहता है।

भीषण ठण्ड को देखते हुए प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता चेतन अग्रवाल ने कचहरी एवं आसपास के लगभग 178 कर्मयोगियों एवं आसपास के दो दर्जन से अधिक दैनिक कार्य करने वाले मजदूर बंधुओं को ऊनी वस्त्रों प्रदान प्रदान कर ठण्ड से राहत देने का प्रयास किया। इस अवसर पर समाचार वितरण समाज उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष सतीश प्रसाद ने प्रतिष्ठान के द्वारा जरूरतमंदो एवं हाकर बन्धुओं को कड़ाके की ठण्ड में गर्म कपड़े प्रदान करने को एक सराहनीय पहल बताते हुए उनका आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button