महिला को देखकर अश्लील फब्तियां कसने वाला शोहदा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले महिलाओं के विरूद्ध अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लाने हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली अनन्त चन्द्रशेखर तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत शोहदों के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में थानाध्यक्ष बलुआ प्रभारी अतुल कुमार के कुशल नेतृत्व में गुरुवार 09 अक्टूबर को थाना बलुआ पुलिस द्वारा महिला पर अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने वाले एक शोहदा मोनु पुत्र रामसुधार निवासी ग्राम कोड़रिया थाना चन्दौली जिला चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कराते हुए आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार उ0नि0 विनोद कुमार सिंह म0हे0का0 कौशिल्या देवी म0का0 शालिनी चौधरी शामिल रही ।



