उत्तर प्रदेश

Top Update : पूरे प्रदेश में गठबंधन के नतीजे आशाजनक रहे हैं लेकिन यह गति अब थमनी नहीं चाहिए : डिंपल यादव

सैफई। इंडी गठबंधन की कामयाबी से उत्साहित मैनपुरी की नवनिर्वाचित सांसद डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का रहेगा। वह बुधवार को सैफई स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों को संबोधित कर रही थीं।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि जोश में होश न खोएं। अनुशासन में रहकर के पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, तभी पार्टी उच्च शिखर पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है, वह वाकई ऐतिहासिक है। पूरे प्रदेश में गठबंधन के नतीजे आशाजनक रहे हैं, लेकिन यह गति अब थमनी नहीं चाहिए।

Advertisements

डिंपल यादव ने कहा कि पूरा यकीन है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिस तरह से गठबंधन की पहली कड़ी जोड़ने का कार्य किया है वह अपने आप में अभूतपूर्व है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत स्थिति में है। गठबंधन के नेताओं पर निर्भर करता है कि किस तरह का तालमेल बैठा रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। डिंपल यादव ने कहा कि जनता ने जो फैसला सुनाया है उसके पीछे कई मुद्दे हैं।

मसलन युवाओं को रोजगार, किसानों काे उपज का बेहतर दाम, आम जनता में महंगाई का मुद्दा, महंगी बिजली का मुद्दा था। पूरे प्रदेश में विकास कार्य नहीं हो पा रहा था। प्रदेश के मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच नहीं है। लोग समझ चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों से प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button