मिशन शक्ति टीम द्वारा बसंता महिला महाविद्यालय में महिलाओं के लिए चौपाल का किया आयोजन

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन मे पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत गुरुवार 09 अक्टूबर को थाना आदमपुर पुलिस द्वारा बसंत महिला महाविद्यालय, राजघाट में चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम/अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को न केवल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध संसाधनों के बारे में भी पूरी जानकारी देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें।

अभियान के दौरान कानूनी मदद देने के लिए थानों पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नवीन स्थापित “महिला शक्ति केंद्र” से अवगत कराया गया कि वे अपनी समस्याओं के लिए मिशन शक्ति केन्द्र से सम्पर्क कर सकती हैं, साथ ही साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई जैसे वूमेन पावर लाइनः 1090, महिला हेल्प लाइनः 181, आपातकालीन सेवाः 112, मुख्यमंत्री हेल्प लाइनः 1076, चाइल्ड हेल्प लाइनः 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा: 108, साइबर हेल्पलाइन 1930। प्रतिभागियों को साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं से संबंधित प्रचलित कानूनों एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। चौपाल का आयोजन में शामिल पुलिस टीम म0उ0नि0 नेहा नायक थाना आदमपुर उ0नि0 अजीत मौर्य,
हे0का0 हरेन्द्र यादव म0का0 चांदनी सोनकर रही ।



