Varanasi : स्वर्गीय दुर्गावती देवी इंटर स्कूल कैरम प्रतियोगिता: विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Shekhar Pandey
वाराणसी। सिंह निकेतन मलदहिया में चल रही चौदहवीं स्वर्गीय दुर्गावती देवी इंटर स्कूल जूनियर सब जूनियर और सीनियर कैरम प्रतियोगिता के अन्तर्गत आज खेले गये मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे। 12 वर्ष आयु बालिका वर्ग में काब्या सेठ- न्यू ब्राइट स्कूल,14 वर्ष आयु बालिका वर्ग में प्रीती- एच एम एस पहाड़िया, 12 वर्ष बालक वर्ग में फैजल अली-एपीएस चोलापुर और इसी स्कूल के 14 वर्ष बालक वर्ग में फैजान अली ने विजेता होने का गौरव हासिल किया। आज खेले मैचों में-14 वर्ष आयु के बालिका वर्ग में प्रीती- एच एम एस पहाड़िया ने-एपीएस चोलापुर को हराकर विजेता बनीं ।
इससे पूर्व खेलें गये इस वर्ग के सेमीफाइनल मैचों में-आराध्या तिवारी- एपीएस चोलापुरने ने सायरा बानो-मरियम एजूकेशन और प्रीती-एच एम एस पहाड़िया अंशू यादव-एपीएस चोलापुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। 12 आयु वर्ग बालिका वर्ग – में न्यू ब्राइट स्कूल की काब्या सेठ ने सबीम भगवान पुर की श्रेयान्शी को हराकर विजेता बनी।इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैचों में श्रेयांशी-सनबीम भगवान पुर नित्या सिंह सनबीम बरूणा को, काब्या सेठ- न्यू ब्राइट ने माही पान्डेय -एच एम एस पहाड़िया को हराकर अपने वर्ग के फ़ाइनल में जगह बनाया। 12 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग में-फैजल अली -एपीएस चोलापुर ने अपने ही विद्यालय के आराध्य सिंह को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
इससे पूर्व खेलें गये इस वर्ग के सेमीफाइनल में-फैजल अली-एपीएस चोलापुर ने अपने ही विद्यालय के सात्विक मिश्रा को और एपीएस चोलापुर के ही आराध्या सिंह ने आर्यन सिंह -एच एम एस पहाड़िया को हराकर फाइनल में जगह बनाया। 14 वर्ष आयु बालक वर्ग-में फैजान अली एपीएस चोलापुर ने अरिंदम त्रिवेदी-डालिम्स राम कटोरा को हराकर विजेता बने, इससे पूर्व खेलें गये इस वर्ग के सेमीफाइनल मैचों में – अरिंदम त्रिवेदी-डालिम्स राम कटोरा ने हर्षित कुमार एच एम एस पहाड़िया को और फैजान अली एपीएस चोलापुर ने अपने ही स्कूल के दिव्यांशु पटेल को हराकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। समाचार देने तक 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिका में एपीएस चोलापुर की वैशाली वर्मा, शिक्षा मिश्राऔर आंचल यादव तथा आर्य महिला की जागृति सोनी जहां सेमीफाइनल में पंहुचने सफल रहीं तो एपीएस चोलापुर हर्ष गोस्वामी आयुष गुप्ता, एच एम एस पहाड़िया के रुद्र प्रताप सिंह और सनबीम करुणा के सेमीफाइनल में पंहुचने में कामयाब रहे।
सीनियर ग्रूप के लिग मैच प्रगति पर रहे। मैचो का कुशल संचालन चीफ रेफरी सरदार रणवीर सिंह और सहायक प्रधान निर्णायक इंटरनेशनल रेफरी रमेश कुमार वर्मा और रेणुका राय की देखरेख तथा आयोजन सचिव अश्विनी चकवाल के नेतृत्व में अम्पायर श्री प्रसाद सोनी, अभिषेक विश्वकर्मा, सन्दीप यादव, मोहम्मद अजमल, अश्वनी मौर्या, रामदयाल यादव, प्रियांशु यादव, नूरैन खान, शोयेब, विनोद यादव, आर्या, सौम्या, कुणाल गोस्वामी आदि ने मैचों का सफल संचालन किया। कल दिनांक 13 दिसंबर को अपरान्ह साढ़े तीन बजे प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह सम्पन्न होगा।



