Varanasi News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दबदबा

वाराणसी । अंडर 20 एवं अंडर 15 बालक बालिका राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप नोएडा उत्तर प्रदेश में 27 से 30 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया। जिसमें दूसरे दिन देर रात अंडर 15 बालिका वर्ग में 42 किलो में आकांक्षा यादव, बी.एच. यू, ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। और इस तरह अंडर 15 बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम तीसरे स्थान पर रही। तीसरे और अंतिम दिन अंडर 20 में ग्रीको रोमन बालक वर्ग 67 मनीष यादव, लालपुर स्टेडियम, ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। 72 किलो में आशु पाल, लालपुर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सभी पहलवान राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बनारस का गौरव बढ़ाकर पदक जीता।
इस तरह से बनारस से उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम में कल 7 बालक बालिका भाग लिए थे जिसमें से तीनों दिन में पांच खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया जिसमें दो गोल दो सिल्वर एक ब्रोंज मेडल प्राप्त करके बनारस का गौरव बढ़ाया। जिसके लिए वाराणसी कुश्ती संघ सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
टीम के साथ कुश्ती प्रशिक्षक के रूप में बलवंत यादव, राम सजन यादव, रविंद्र यादव, अजय नारायण पटेल, है। इस मौके पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय राम आशीष यादव यशवंत सिंह सुभाष चंद्र भारद्वाज वहां पर मौजूद रहे।