उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : माइक्रोटेक कॉलेज में माइक्रोटेक हैकथॉन 2025 का सफल आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। माइक्रोटेक कॉलेज आँफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का संकट मोचन कैंपस मे माइक्रोटेक हैकथाँन 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जो स्मार्ट इंडिया हैकथाँन (एसआईएच) 2025 के अंतर्गत आयोजित हुआ। इस आयोजन में कुल 32 टीमों मे 192 छात्र ने भाग लिया, जिनमें संकट मोचन और मलदहिया कैंपस के BCA विभाग के विद्यार्थी शामिल थे। प्रत्येक टीम में 6 सदस्य थे, जिन्होंने अपनी तकनीकी क्षमता, टीमवर्क और नवाचारपूर्ण सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योतिर्मय सरकार, निदेशक डॉ पंकज राजहंस, इवेंट कोऑर्डिनेटर अशुतोष दुबे, एसपीओसी वंदना वर्मा, कोर्स कोऑर्डिनेटर अभिजीत सिंह तथा सेंटर मैनेजर विपुल त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

निर्णायक मंडल (जूरी मेंबर्स) में ज्योतिर्मय सरकार, शिवानन्द सिंह एवं आशूतोष दूबे शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया।प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों की घोषणा की गई, जिसमें प्रथम पुरस्कार: टीम सेहत सेट्टू, टीम लीडर अभिनन्दन सिंह, द्वितीय पुरस्कार टीम सरवन विजन, टीम लीडर कृतिका गुप्ता, तृतीय पुरस्कार: टीम एग्रीटेक टीम लीडर शुभम राय। विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय हैकथॉन में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर निदेशक डॉ पंकज राज हंस ने कहा कि “यह आयोजन हमारे विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और समस्या-समाधान क्षमता का प्रमाण है। इवेंट कोऑर्डिनेटर आशुतोष दुबे ने सभी टीमों की मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना की तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button