उत्तर प्रदेश

UP News: रमपुरवा महसी राजमार्ग पर तीन बाईक के टक्कर में दो की मौत छह घायल

Advertisements

बहराइच । हरदी थाना अंतर्गत रमपुरवा महसी राजमार्ग पर महाराजगंज के समीप दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही अन्य तीसरी बाइक से भिड़ गई। जिससे बाइकों पर सवार दो लोगों की अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया । जबकि अन्य छह घायल लोग का इलाज जारी है। क्षेत्रीय लोगो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दोनो का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ।
मिली खबर के अनुसार महली तहसील के हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज के पास शुक्रवार की रात एक चार पहिया वाहन ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक पर सवार जंगलपुरवा गांव निवासी किसान काशीराम के 21 वर्षीय पुत्र मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव निवासी रिश्तेदार भाईयों अशोक18 वर्ष , नीरज 17 वर्ष वहीं दूसरी बाइक पर सवार अंकित 15 वर्ष , अंकुल 18 वर्ष और एक अन्य सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि नीरज चार भाईयों से तीसरे नंबर का था।
वहीं कार की टक्कर के बाद मनोज की बाइक सामने से आ रही अन्य तीसरी बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार सभी छीटनपुरवा गांव निवासी राहुल कश्यप 22 वर्ष, टेड़े 17 वर्ष, सुनील 20 वर्ष घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान राहुल की भी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल प्लंबरिंग का काम करकर अपना भरण पोषण करता था। चार बहनों दो भाईयों में चौथे नंबर का था। मौत से पिता रमेश, मां फूलमाता सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है। वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।मृतक मनोज के परिजनों ने बताया कि वह चार साल से मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। दस दिन पहले ही गांव आया था। मोहल्ले में तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बौंडी थाना क्षेत्र के तिलक त्रिगड़ा गांव गया था लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button