Varanasi : 18 जनवरी को JSK-IBF वोकेशनल सेमिनार, 300 उद्यमी होंगे शामिल

Shekhar Pandey
वाराणसी। नगर की सामाजिक, धार्मिक एवं व्यवसायिक संगठन जय श्री कृष्णा फाउंडेशन का पहला वोकेशनल सेक्टर का आईबीएफ सेमिनार 18 जनवरी को है, जिसमें जनपद एवं नगर के लगभग 300 एंटरप्रेन्योर पार्टिसिपेट करेंगे, जहाँ उनके व्यवसाय, सेक्टर में प्रगति एवं उसके विस्तार के संदर्भ में नयी तकनीक एवं कार्य क्षेत्र पर चर्चा होंगी। सत्र 2026 में अलग-अलग 12 बैच की प्रत्येक माह एक बिजनेस सेमिनार करने का निर्णय लिया गया है। आईबीएफ सीईओ कृष्ण मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, डॉ शालिनी राणा एवं रिचा दुबे के नेतृत्व में आईबीएफ हेड व एम्बेसडर के निर्देशन मे सब होना है।
नए सत्र की प्रथम एव जेएसके, आईबीएफ लॉन्चिंग 18 जनवरी को सुबह 9:30 बजे धरोहर रिसोर्ट, बाबतपुर मे होनी है। उक्त जानकारी संगठन के संस्थापक सीईओ संजीव अग्रवाल ने एक पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से अरविंद जैन, अभिषेक भट्टाचार्य, बृजेश दास, वीरेंद्र कुमार, प्रदीप उपाध्याय, गौरव राठी, डॉ आशीष गुप्ता, प्रदीप मल्होत्रा, आकांक्षा मिश्रा, दिव्या अग्रवाल, पूजा गुप्ता, नितेश सिंह, सीमा श्रीवास्तव, रमेश सेठ, मुन्ना चौरसिया, युक्ति गुप्ता, रूबी शाह सहित संगठन के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।



