Varanasi : कोतवाली पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामद कर किया स्वामियों को सुपुर्द

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं गुमशुदा वस्तुओं/ व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पर दर्ज मोबाइल गुमशुदगी के संबन्ध में कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से कार्यवाही करते हुए कुल 10 अदद मोबाइल फोन की बरामदगी किया गया और मोबाइल फोन के स्वामियों को थाना कोतवाली बुलाकर उनके खोये हुए मोबाइल फोन को सुपुर्द किया गया। अपना अपना मोबाइल फोन पाकर सभी मोबाइल स्वामी बहुत खुश हुए एवं थाना कोतवाली पुलिस एवं कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा किया गया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, व0उ0नि0 टुन्नू सिंह, सुरेन्द्र कुमार यादव कम्प्यूटर आपरेटर,का0 सुनील जायसवाल,का० श्याम मोहन,
का० शिवम भारती शामिल रहे ।



